
बांसवाड़ा. नाबालिग से बलात्कार कर गर्भवती करने और गर्भ गिराने के लिए गोली देने से मौत के मामले में पुलिस तहकीकात से आरोपी बाल अपचारी निकला है। इसके सबूत मिलने पर कलिंजरा थाना पुलिस ने आरोपी किशोर को डिटेन कर किया है।
कलिंजरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक गुजरात से वापस गांव आ रहा था, जिसको भीलकुंआ के पास पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि पुलिस की एक टीम गुजरात के लिए निकल गई थी, लेकिन आरोपी के यहां आने की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार बालक को नाबालिग के मरने की जानकारी नहीं थी। वह बेखौफ होकर वापस आ रहा था।
दो गोलियों का पत्ता ढाई हजार में
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी किशोर ने गर्भ गिराने की गोलियां हेजामाल निवासी आयुर्वेद विभाग के कंपाउंडर भूरालाल पुत्र ताजू गरासिया से खरीदना कबूल किया। सरकारी कर्मचारी भूरालाल निजी स्तर पर उपचार करता है। आरोपी ने दो गोलियों वाला पैकेट्स करीब ढाई हजार रुपए में लेना बताया। तब उसने इससे पूरा काम होने का दावा किया था।
वीडियो....बांसवाड़ा : कुशलगढ़ थाना परिसर में बनी तनावपूर्ण स्थिति, युवती की सुपुर्दगी को लेकर मचा था बवाल
छापेमारी के दौरान भागा
पुलिस ने बताया कि बालक ने जैसे ही झोलाछाप चिकित्सक के बारे में जानकारी दी, तो पुलिस ने सूचना देकर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से आरोपी की दुकान पर दबीश दिलवाई। इस बीच, भनक पर आरोपी अपनी दुकान खुली छोडकऱ वहां से भाग गया।