बांसवाड़ा

मूक-बधिर बालक पर कुल्हाड़ी से वार, घायल बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज

मूक-बधिर बालक पर कुल्हाड़ी से वार, घायल बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Jul 03, 2018

बांसवाड़ा।

बांसवाड़ा में मूक-बधिर बालक पर कुल्हाड़ी से वार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला आनंदपुरी थाना इलाके के मोटी टिम्बी पंचायत से जुड़ा है, जहां आपसी विवाद के चलते मासूम पर हथियारों से लेस लोगों ने वार कर दिए। इससे घायल हुआ मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

जमीनी विवाद को लेकर वार

बांसवाड़ा के गांगड़ तलाई के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में मोटी टिम्बी पंचायत के गणेशपुरा गांव में मंगलवार सुबह १० वर्षीय विकलांग बच्चे पर आरोपितों ने हथियार से कई वार कर दिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल बच्चे विक्रम के पिता कांतिलाल ने बताया कि भाईयों के साथ 20 साल से जमीन विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार को दोनों परिवारों में आपसी कहासूनी हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान जान बचाकर घर में घुस गया, लेकिन निशक्त बेटा घर के आंगन में खाना खा रहा था। उस पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से चार से पांच बार हमला कर दिया। इससे मासूम के गंभीर चोटे आई हैं। सूचना मिलने पर शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी लाकेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे एवं बच्चे को उपचार के लिये गांगड़तलाई सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बांसवाड़ा के लिए रैफर कर दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे आंनदुपरी थानाधिकारी दलपतसिंह ने भी घटना की जानकारी ली।

मासूम का अस्पताल में इलाज जारी

आरोपित परिवार के कालू और चचेरे भाई सोहन और प्रभु ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बच्चे पर हमला करने में हमारा कोई हाथ नहीं है। हमें फंसाने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस दोनो पक्षों को आनन्दपुरी थाने पूछताछ के लिए ले गई। वहीं गंभीर हालात में बच्चे का इलाज एमजी चिकित्सालय में जारी है।

Published on:
03 Jul 2018 09:51 pm
Also Read
View All