6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banswara : ‘स्टाम्प पर उम्रभर संग रहने का लिखा’, 12 दिन बाद विनीता फुर्र हो गई, पुलिस ने किया पूरे खेल का खुलासा

Banswara Crime : बांसवाड़ा के घाटोल थाना पुलिस ने युवक से शादी कर धोखा और साढ़े चार लाख रुपए की ठगी का खुलासा किया। साथ ही वारदात में लिप्त आरोपी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
Banswara Crime

Banswara Crime : प्रतीकात्मक फाइल फोटो पत्रिका

Banswara Crime : बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र के युवक से शादी कर धोखा और साढ़े चार लाख रुपए की ठगी का खुलासा घाटोल थाना पुलिस ने किया।इसके साथ ही वारदात में लिप्त आरोपी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी नरपतसिंह और सीओ घाटोल देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में सीआई घाटोल मिट्ठूलाल मेघवाल की टीम के नेतृत्व में इस मामले में यह कार्रवाई की गई।

बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि इंदौर मध्यप्रदेश निवासी 35 वर्षीया विनिता पुत्री रामधार पत्नी स्व. भागीरथ घाटे और इसके सहयोगी चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थानांतर्गत निंबोदा निवासी 25 वर्षीय देवेन्द्र कुमार पुत्र बद्रीलाल मेनारिया को दोनों को तलाश कर शुक्रवार को सांवरियाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई दल में एएसआई प्रकाशचंद्र, नवल किशोर, कांस्टेबल राकेश और भारती शामिल थे।

शातिरी नहीं आई काम

आरोपियों की तलाश में घाटोल थाने को टीम ने इंदौर में काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शातिर आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले में फिर सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस जांच टीम ने पहुंचकर आरोपियों को ढूंढ निकाला। घाटोल लाकर कड़ी पूछताछ के बाद इनसे असली आधार कार्ड, घटना में इस्तेमाल नकली आधार कार्ड व 60 हजार रुपए नकदी बरामद की गई। दोनों को बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

इस मामले में अभी 3.90 लाख रुपए की बरामदगी बाकी। वारदात में चार लोगों की भूमिका बताई गई, अभी दो सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही उन 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छलावे में लेकर की थी वारदात

आरोपियों ने बड़ी पडाल, थाना घाटोल निवासी एक युवक को सुनियोजित तरीके से छला था। 2 फरवरी, 2026 को विनीता और देवेन्द्र कुमार शर्मा ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रिश्ता तय किया। फिर युवक से विनीता की शादी करवाकर इसकी एवज में साढ़े चार लाख रुपए लिए। विनीता ने उम्रभर साथ रहने का स्टाम्प लिखकर दिया।

शादी के 12 दिन बाद विनीता पीहर जाने का कहकर गई और वापस नहीं आई। पुलिस की टीम ने आधार कार्ड व मोबाइल नंबरों के आधार पर तलाश की, तो आरोपियों के नाम-पते और उपयोग किए गए आधार कार्ड फर्जी पाए गए।