4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में महिला के साथ बदसलूकी, बाल काटे, भीड़ देखती रही तमाशा

बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के आंजना गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में भीड़ एक महिला को घेरे हुए दिखाई दे रही है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Police

राजस्थान पुलिस की जीप (फाइल फोटो-पत्रिका)

बांसवाड़ा/अरथूना। बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के आंजना गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में भीड़ एक महिला को घेरे हुए दिखाई दे रही है। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ मारपीट की गई। उसके बाल काट कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए गए। पीड़ित महिला को लाठियों से पीटा गया। घटना का वीडियो गुरुवार को वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और पीड़िता के पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

घटना 1 सितंबर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता घर से बिना बताए बस्सी गांव चली गई थी। गुस्साए परिजनों पीड़िता को ससुराल लाए और गांव में एक चबूतरे पर लाकर अमानवीय व्यवहार किया। इस दौरान 200 से 300 ग्रामीण मौजूद थे। मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे पर किसी ने भी पीड़िता को बचाने की कोशिश नहीं की।

महिला बोलीं- युवक के साथ मजदूरी करने गई थी

गढ़ी डीएसपी बाबूलाल ने बताया कि पीड़ित महिला 10 दिन पहले पास के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला के परिजन युवक के घर पहुंचे और वहां से उसको वापस लेकर आए। पति और उसके परिजनों ने युवक के साथ भागने का आरोप लगाते हुए महिला के साथ मारपीट की। वहीं, महिला का कहना है कि वह युवक के साथ मजदूरी करने गई थी।

पति सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति सहित 7 लोगों को डिटेन किया है। वीडियो में नजर आ रही अन्य आरोपी महिलाओं की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिर घटना के पीछे की असल वजह क्या थी। आखिर क्यों बड़ी संख्या में महिलाओं ने मिलकर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, महिला अभी अपने पिता के पास है।

मामला दर्ज किया

पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विनोद कुमार, अरथूना सीआई

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग