बांसवाड़ा

बांसवाड़ा: अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गड़बड़झाला, बारहवीं कक्षा में 70 की बजाय 49 अंकों का ही छपा प्रश्नपत्र

बांसवाड़ा जिला समान परीक्षा व्यवस्था के तहत सोमवार से आरंभ हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गड़बड़झाला सामने आया है। पहले दिन 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र अधूरा प्रकाशित हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2023, 1:01 PM IST
school_student_in_exam.jpg

बांसवाड़ा जिला समान परीक्षा व्यवस्था के तहत सोमवार से आरंभ हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गड़बड़झाला सामने आया है। पहले दिन 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र अधूरा प्रकाशित हुआ। हालांकि बाद में वितरित प्रश्नपत्र ही हल कराया गया। जिला समान स्तरीय अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 12 अनिवार्य अंग्रेजी का प्रश्नपत्र 70 अंकों का था। इसमें आखिरी पेज पर कुल 17 में से 12 प्रश्न ही प्रिंट किए हुए आए।

कराएंगे अंकों का समायोजन
मामले में समान परीक्षा व्यवस्था के जिला संयोजक राजीव जुआ ने कहा कि सुबह प्रश्नपत्रों का लिफाफा खोलने के बाद गड़बड़ी का पता चल गया था। परीक्षा प्रभावित नहीं हो, इसके लिए उसी प्रश्नपत्र का वितरण कराया गया। 70 अंकों का समायोजन अब 12 प्रश्नों के अनुसार किया जाएगा। प्रिंटर्स के खिलाफ कार्रवाई परीक्षा को लेकर गठित समिति के निर्णय अनुसार की जाएगी और भुगतान भी उसी निर्णय अनुरूप किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार