बांसवाड़ा

कांग्रेस विधायक के बेटे ने की शादी में फायरिंग, वीडियो वायरल

राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र से एक कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा बड़ा कारानामा किया गया है, जिसको लेकर हर कोई हैरान है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2023, 2:19 PM IST
rhohit_khadiya_firing_in_marriage.png

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र से एक कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा बड़ा कारानामा किया गया है, जिसको लेकर हर कोई हैरान है। खबर है कि कुशलगढ़ क्षेत्र की विधायक रमिला खड़िया के बेटे और युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित खड़िया की ओर से एक शादी-समारोह में हवाई फायरिंग की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है।

साथियों के साथ की फायरिंग
इस वीडियो में देखा गया है कि विधायक पुत्र अपने दो अन्य साथियों के साथ हवाई फायर करता हुआ दिख रहा है। बताया गया कि विधायक पुत्र रोहित ने खुद सोशल मीडिया पर इसका 15 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि, पुलिस ने इसकी जानकारी से इनकार किया है।

रोहित खड़िया ने ये कहा
इस घटना को लेकर रोहित खड़िया ने कहा है कि यह वीडियो 15 दिन पुराना है। शादी समारोह में दोस्तों ने कहा तो खुशी के मौके पर फायरिंग की थी। हमारे जनजाति समाज में खुशी के मौके पर इस प्रकार फायर करके खुशी मनाते हैं।

Published on: