बांसवाड़ा

कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार के पास गौरव करने लायक कुछ नहीं, बांसवाड़ा से छीन लिए रेल और तीन पावर प्लांट

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार के पास गौरव करने लायक कुछ नहीं, बांसवाड़ा से छीन लिए रेल और तीन पावर प्लांट

बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा के बांसवाड़ा जिले के प्रवेश से पूर्व कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि सरकार के पास गिनाने लायक कुछ नहीं है। बांसवाड़ा से तीन पावर प्लांट और रेल परियोजना छीन ली है। सोमवार दोपहर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बागीदौरा विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि पहले सरकार ने स्वराज संकल्प यात्रा निकाली थी और अब गौरव यात्रा निकाली जा रही है। जो प्रदेश के करीब 180 विधानसभाओं में जाएगी, लेकिन सरकार के पास वर्तमान में गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है।

इस सरकार ने जैसलमेर के बहुत बड़े रिफाइनरी प्लांट का काम रुकवा दिया। अगर यह कार्य चलता रहता तो प्रदेश का विकास ऊंचाइयों को छूता। बांसवाड़ा की रेल सुविधा के साथ तीन-तीन पॉवर प्लांट छीन लिए गए, जिनसे लोगों को रोजगार मिलता। इसके अलावा बांसवाड़ा का मेडिकल कॉलेज, 200 करोड़ का विशेष पैकेज भी रोक दिया गया। माही की नहरें अभी तक जर्जर पड़ी हुई हंै। चारों ओर अराजकता का माहौल है। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैंं। गरीब की पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर रोजगार के लिए चलाई गई नरेगा जैसी योजना एवं अन्य कई कार्य बंद कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : गौरव यात्रा में सीएम ने की ब्रह्मा मंदिर सरोवर और गांगड़तलाई- मोना डूंगर सडक़ के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा

कुलपति पर भी आरोप
कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे यहां कोचिंग चला रहे हैं। पूर्व विधायक अर्जुन बामनिया ने कहा कि ट्राइबल विश्वविद्यालय में अभी तक पद नहीं भरे गए हैं। शिक्षकों एवं चिकित्सकों का भारी टोटा है। जिला प्रशासन केवल मुख्यमंत्री के लिए बना है। उनके आते ही गड्ढ़े भरे जा रहे हैं। क्या जनता के लिए प्रशासन नहीं है। सरकार कौन से स्वराज की बात कर रही है। जिला अध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि पूर्व की यात्रा के 10 प्रतिशत वादे भी पूरे नहीं किए हैं। वर्तमान में जो भ्रष्टाचार है वैसा पहले कभी नहीं देखा।

ये भी पढ़ें

Video : बांसवाड़ा : प्रतापगढ़ में मनेगा राज्यस्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, संगमेश्वर पुल का नामकरण गोविंद गुरु के नाम पर करने की घोषणा
Published on:
07 Aug 2018 02:43 pm
Also Read
View All