30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा : प्रतापगढ़ में मनेगा राज्यस्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, संगमेश्वर पुल का नामकरण गोविंद गुरु के नाम पर करने की घोषणा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:26 PM IST

banswara

Video : बांसवाड़ा : प्रतापगढ़ में मनेगा राज्यस्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, संगमेश्वर पुल का नामकरण गोविंद गुरु के नाम पर करने की घोषणा

बांसवाड़ा. राजस्थान गौरव यात्रा के तहत बांसवाड़ा के गढ़ी में पहुंची सीएम ने नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को स्थानीय अवकाश में एडजस्ट करने के निर्देश जिला कलक्टर को दिए। साथ ही बताया कि आदिवासी दिवस पर प्रतापगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह होगा। उन्होंने कहा क प्रदेश के इतिहास को जीवंत बनाने के लिए विभिन्न जिलों में पैनोरोमा बनाए हैं।

पुल का नामकरण गोविंद गुरु पर
बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिले को जोडऩे वाले 104 करोड़ की लागत के आनंदपुरी-चीखली संगमेश्वर पुल का नामकरण गोविंद गुरु के नाम पर करने की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल मुंबई के सी-लिंक की तर्ज पर जैसा होगा। जहां लोग घूमने जाएंगे, सेल्फी लेंगे और यह महसूस करेंगे कि अब वे पिछड़े नहीं हैं। आगे चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य भी शीघ्र ही शुरू कराए जाएंगे। साथ ही माही के 169 करोड़ के माही के प्रोजक्ट को लेकर भी आश्वासन दिया।

सामागढ़ा में लड्डूओं से तोला
गढ़ी में सभा के बाद बांसवाड़ा जाते समय सामागढ़ा गांव में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लड्डूओं से तोला। यहां गायरी समाज व अन्य लोगों के आग्रह पर सीएम रथ से उतरी, जहां उन्हें कार्यकर्ताओं ने लड्डूओं से तोला। इस दौरान पूंजीलाल गायरी सहित लोगों ने स्वागत किया।

आज गांगड़तलाई व कुशलगढ़ में सभा
यात्रा के बांसवाड़ा में दूसरे दिन मुख्यमंत्री की सभा गांगड़तलाई एवं कुशलगढ़ में होगी। जिला संयोजक भगवतपुरी के अनुसार सुबह दस बजे सीएम मयुर मिल से कॉलेज मैदान हैलीपेड पहुंचेगी। जहां से हेलीकाप्टर से साढ़े दस बजे त्रिपुरा सुंदरी पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे गांगड़तलाई पहुंचेगी। जहां साढ़े बारह बजे सभा होगी। सभा के बाद सीएम कुशलगढ़ के लिए रवाना होगी। सल्लोपाट, मोनाडूंगर, भीलकुआं, सज्जनगढ़, डूंगरा बड़ा-छोटा में स्वागत होगा। सीएम कुशलगढ़ दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचकर दशहरा मैदान में सभा को संबोधित करेगी। सभा के बाद खजुरा, कोटड़ा राणगा, बरवाला राजिया, खेड़ावड़लीपाड़ा, आंबापुरा होते हुए शाम साढ़े पांच बजे शहर में पहुंचेगी।

महिलाओं का बढ़ाया सम्मान
महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए लागू योजनाओं से आज पूरा लाभ मिल रहा है। आज किसी को हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आशा नामक महिला को बुलाया और उससे चार वर्षों में मिले लाभ के बारे में पूछा, इस पर महिला ने आवास, उज्ज्वला योजना, केटलशेड, भामाशाह कार्ड, आदि का लाभ मिलने की बात कही।

त्रिपुरा सुंदरी में दर्शन के बाद निकली सफर पर
बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत मंगलवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के साथ की। मुख्यमंत्री करीब 12 बजे मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह गांगड़तलाई में सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुई।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग