30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा : सरकार के गौरव रथ की धीमी चाल, घंटों इंतजार, कहीं लोग हुए परेशान तो कहीं रात तक बना रहा उत्साह

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 7 Aug 2018, 12:57 PM IST

banswara

Video : बांसवाड़ा : सरकार के गौरव रथ की धीमी चाल, घंटों इंतजार, कहीं लोग हुए परेशान तो कहीं रात तक बना रहा उत्साह

बांसवाड़ा. राजस्थान गौरव यात्रा ने सोमवार को तीसरा दिन पूरा कर लिया। हालांकि मुख्यमंत्री और उनके काफिले की चाल ने लोगों को घंटों इंतजार कराया। इसके चलते कहीं लोग परेशान दिखे तो कहीं पर रात तक उत्साह बना रहा। देर रात तक लोग माही पुल से लेकर कूपड़ा तक मुख्यमंत्री के स्वागत और उनकी झलक पाने को बेताब दिखे। सोमवार को यात्रा का आगाज डूंगरपुर से हुआ और बांसवाड़ा शहर के समीप मयूर के गेस्ट हाउस पर जाकर पूरा हुआ। करीब 11 घंटे की यात्रा के दौरान तीन सभाओं के अलावा जगह-जगह पड़ाव थे। शुरुआत देरी से होने के कारण यात्रा निर्धारित स्थानों पर समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते गढ़ी में दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित सभा रात पौने नौ बजे हुई। डूंगरपुर से गौरव यात्रा सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री उदयविलास से ही मध्याह्न बारह बजे रवाना हुई।

रास्ते में जगह-जगह स्वागत सत्कार के कारण रथ की रफ्तार धीमी रही। भाजपा की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को दोपहर करीब दो बजे बांसवाड़ा जिले की सीमा में माही पुल अगरपुरा से प्रवेश करना था, लेकिन तीन बजे तक तो मुख्यमंत्री पहली सभा के स्थल धम्बोला तक भी नहीं पहुंची। इसके बाद यह विलंब बना रहा। मुख्यमंत्री को गढ़ी में दिन की तीसरी और अंतिम सभा के लिए ढाई बजे पहुंचना था लेकिन वह 7.52 बजे माही पुल पहुंची। इसके बाद अगरपुरा, मोर, चौपासाग, गढ़ी बस स्टैंड आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे मयूर मिल लोधा गेस्ट हाउस पर पहुंचने का था, लेकिन वे रात ग्यारह बजे मयूर मिल गेस्ट हाउस पहुंची।

पुल का नामकरण गोविंद गुरु पर
बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिले को जोडऩे वाले 104 करोड़ की लागत के आनंदपुरी-चीखली संगमेश्वर पुल का नामकरण गोविंद गुरु के नाम पर करने की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल मुंबई के सी-लिंक की तर्ज पर जैसा होगा। जहां लोग घूमने जाएंगे, सेल्फी लेंगे और यह महसूस करेंगे कि अब वे पिछड़े नहीं हैं। आगे चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य भी शीघ्र ही शुरू कराए जाएंगे। साथ ही माही के 169 करोड़ के माही के प्रोजक्ट को लेकर भी आश्वासन दिया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग