30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : गौरव यात्रा में सीएम ने की ब्रह्मा मंदिर सरोवर और गांगड़तलाई- मोना डूंगर सडक़ के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 7 Aug 2018, 3:50 PM IST

banswara

Video : बांसवाड़ा : गौरव यात्रा में सीएम ने की ब्रह्मा मंदिर सरोवर और गांगड़तलाई- मोना डूंगर सडक़ के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा

बांसवाड़ा : गौरव यात्रा में सीएम ने की ब्रह्मा मंदिर सरोवर और गांगड़तलाई- मोना डूंगर सडक़ के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा
बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने छींच के ब्रह्मा मंदिर के समीप स्थित सरोवर के विकास और गांगड़ तलाई से मोना डूंगर सडक़ के लिए एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है ओर कहा बागीदौरा में भाजपा विधायक न होने से विकास कुछ कम हुआ है लेकिन इस बार भाजपा का विधायक जीतने पर वे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगी। मुख्यमंत्री अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के चौथे दिन जिले के गांगड़तलाई में आम सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हूुए उज् जवला योजना के फायदे गिनाए।

इससे पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा कि साठ साल केन्द्र में सरकार और पचास साल राज्य में शासन करने के बाद भी क्षेत्र को धोखे में रखा । भ्रष्टाचार फैलाकर जनता का कोई फायदा नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस के लोगों को खुली चुनौती दी और कहा कि वे लोग हमसे सवाल पूछते हैं लेकिन वे आयें खुले मंच पर हमसे सवाल पूछें। मेरा दावा हे कि मैं उन्हें निरुत्तर करके भेजूंगा।

त्रिपुरा सुंदरी में किए दर्शन
बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत मंगलवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के साथ की। मुख्यमंत्री करीब 12 बजे मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह गांगड़तलाई में सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुई।

सामागढ़ा में लड्डूओं से तोला
गढ़ी में सभा के बाद बांसवाड़ा जाते समय सामागढ़ा गांव में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लड्डूओं से तोला। यहां गायरी समाज व अन्य लोगों के आग्रह पर सीएम रथ से उतरी, जहां उन्हें कार्यकर्ताओं ने लड्डूओं से तोला। इस दौरान पूंजीलाल गायरी सहित लोगों ने स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग