
बांसवाड़ा. सल्लोपाट थाना क्षेत्र की एक पीडि़ता ने बुधवार को अपने ससुर के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज करवाया है।
सल्लोपाट थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बहू ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी तभी देररात उसका ससुर कमरे में आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर भी वह नहीं माना।
चीखने- चिल्लाने पर भी सास और पति दोनों अंदर नहीं आए। बुधवार सुबह महिला ने अपने पीहर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद सल्लोपाट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।