बाल गोपाल दुग्ध योजना का निरीक्षण
Also Read
View All 
सागवाड़ा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाड़ला हांडलिया में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एएसआई ईश्वर रोत एवं उनकी शिक्षिका पत्नी मंजू मीणा निवासी पाड़ला हांडलिया की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के 73 विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 3 निशुल्क नोटबुक वितरित की गईं।
प्रधानाचार्य सुनीता जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कमलेश फलोत, अर्चना पाटीदार, निखिल एकोत, जसवंत कुंवर चौहान, कमला पाटीदार, हिमांशु भट्ट, चंचल चौबीसा, अंजलि राठौड़, दीपिका पाटीदार, कमलेश जोशी, शीला सरपोटा, दिग्विजय सिंह चौहान मौजूद रहे। संचालन गायत्री जोशी ने किया। आभार मनोहर पाटीदार ने व्यक्त किया।