बांसवाड़ा

राजस्थान के चेरापूंजी में प्री मानसून की बारिश के बाद भी जलसंकट जारी, कई किमी दूर से पानी लाने को मजबूर महिलाएं

Cherrapunji of Rajasthan, Water Crisis In Rajasthan : मानसून पूर्व की बारिश से कुछ राहत पर कई इलाकों में बना हुआ है पेयजल संकट, 271 टैंकरों का प्रभावित इलाकों में परिवहन का दावा
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 12:21 PM IST
banswara
राजस्थान के चेरापूंजी में प्री मानसून की बारिश के बाद भी जलसंकट जारी, कई किमी दूर से पानी लाने को मजबूर महिलाएं

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले को प्रदेश का चेरापूंजी (Cherrapunji of Rajasthan) कहा जाता है और जिले के कई इलाकों में प्री-मानसून (Pre-Monsoon In Banswara) की बारिश भी हो गई लेकि न अभी तक ग्रामीणों को जलसंकट से मुक्ति नहीं मिल पाई है। जिले के दूरस्थ गांवों में पेयजल संकट के हालात बने हुए हैं। कुशलगढ़, गांगड़तलाई, छोटी सरवन पंचायत समिति के दर्जनों गांवों के ग्रामीण बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीण और विशेष रूप से महिलाएं दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं। जिले के अधिकांश गांवों में ग्रामीण पेयजल व मवेशियों के हलक तर करने के लिए तालाब और हैंडपंप पर निर्भर हैं, लेकिन तालाब सूख चुके हैं और हैंडपंपों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 271 टैंकरों का प्रभावित इलाकों में संचालन का दावा रहा है, वहीं दूरस्थ गांवों में टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त माही बांध से सटे छोटी सरवन, दानपुर क्षेत्र और आंबापुरा तहसील के कई गांवों में पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिली है। आंबापुरा से कुशलगढ़ के बीच आने वाले गांवों में भी पेयजल संकट की स्थिति है।

गांगड़तलाई क्षेत्र में भी जलसंकट
गांगड़तलाई. गांगड़तलाई परिक्षेत्र में पेयजल संकट (Water Crisis In Rajasthan) से ग्रामीण दो-दो हाथ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में जैसे-तैसे दूरदराज से पानी की व्यवस्था कर दिन गुजार दिए। अब बारिश के दिनों में भी पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। गांगड़तलाई, शेरगढ़ मोटी टीम्बी, छापरा, जाम्बूड़ी, मन्नाडूंगर आदि गांवों में हैंडपम्पों में भी पानी नहीं बचा है। गांगड़तलाई के लोगों को भी शुद्ध पानी नहीं मिल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पेयजल योजना में नदी का पानी बिना फिल्टर आपूर्ति हो रहा है। छापरा की महिलाओं को तो काफी दूर से पानी लाती है। शेरगढ़ में पांच साल पहले डेढ़ लाख रुपए की लागत से बनी पेयजल योजना आज तक शुरू नहीं हो पाई। योजना का लाभ नहीं मिला।

बांध-तालाब रीते
जिले में अधिकांश बांध-तालाब भी रीते हैं। कलिंजरा, बीयापाड़ा, मेल, सोनारिया, मेमखोर, पीपलोन, बोरीवान गढ़ी, भमरी टांडी, वगेरी, गोयकाप्रसाद, छोटी टाण्डी, हिम्मतगढ़ी, महूड़ीखेड़ा, पाणदा, बख्तोड़, गोपालपुरा, पंचाल, कालीघाटी, देवकी का नाका, फेफर, नवाखेड़ा, नाकावाला आदि सील लेवल से नीचे हैं। ऐसे में पशुधन भी प्यास भटकता नजर आता है।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?