बांसवाड़ा

Rajasthan Election: युवा मतदाता बोले- समस्याओं को दें प्राथमिकता, जनता से रखें आत्मीयता, उसी को देंगे वोट

राजस्थान चुनाव: जनजातीय जिले में विकास की काफी संभावनाएं हैं। प्रत्याशी ऐसा हो जो यहां की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के साथ आमजनता से आत्मीयता बनाए रखे, साफ छवि और ईमानदार हो।
2 min read
banswara
राजस्थान का रण : युवा मतदाता बोले- समस्याओं को दें प्राथमिकता, जनता से रखें आत्मीयता, उसी को देंगे वोट

बांसवाड़ा. जनजातीय जिले में विकास की काफी संभावनाएं हैं। प्रत्याशी ऐसा हो जो यहां की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के साथ आमजनता से आत्मीयता बनाए रखे, साफ छवि और ईमानदार हो। बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए। सबको शिक्षा मिले, रोजगार के अवसर बढ़े। यह सब चाहा है युवा मतदाताओं ने राजस्थान का रण के तहत युवा मतदाताओं से वार्ता की तथा उनका विजन जाना तो अपनी बात यूं रखी।

मतदान को लेकर उत्सुक हूं
रोनिका पाटीदार ने बताया कि मतदान को लेकर उत्सुक हूं। वोट ऐसे प्रतिनिधि को देना चाहुंगी, जो आजमन की समस्या को ध्यान में रखकर विकास के कार्य करें। आमजन को सुरक्षा के साथ साथ महिलाओं को सम्मान की नजर से देखे और चुनाव में किए गए वादे पूरे करे। रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक हो।

स्वच्छ छवि का रखेंगे ध्यान
मीनाक्षी महावर ने कहा कि पहली बार मतदान करने को लेकर खुशी है। मैं चाहुंगी कि जन प्रतिनिधि स्वच्छ छवि वाला हो, सबको साथ लेकर चले। सबका विकास करने में विशेष रुचि रखे। आपराधिक छवि वाले न हो। प्रत्याशी बेदाग होना चाहिए। बालिका शिक्षा के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

किसी पर न हो अत्याचार
रितु निनामा का कहना है कि मतदान ऐसे प्रतिनिधि को करना चाहुंगी जो क्षेत्र के सडक़, पानी, बिजली जैसी समस्या को दूर कर विकास का कार्य करे। बालिका शिक्षा में हर जाति वर्ग को पूर्ण सहयोग करे, जिससे आमजन को इसका लाभ मिले। त्याचार न हो सके।

रेल की मिले सुविधा
रितु महावर के अनुसार बांसवाड़ा में आवागमन के साधनों का काफी टोटा है। विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को तो इसके लिए परेशान होना ही पड़ता है, विशेषकर शहरी लोगों को भी दूसरे बड़े शहरों व दूरदराज के सफर के लिए साधनों का अभाव महसूस होता है।

भेदभाव की राजनीति से उठें
दुर्गा कटारा ने कहा कि जनजातीय जिले में विकास कराना आवश्यक है। चुनाव लडऩे वाले भेदभाव की राजनीति से दूर रहें और विकास को भरपूर महत्व दें। इस अपेक्षा के साथ पहली बार मतदान करूंगी।

गांवों की राहें हों ठीक
रसीला गरासिया ने बताया कि समस्याएं तो अनेक हैं, लेकिन इनका हल हो तो बात बने। सबसे पहले गांवों की ही बात करें तो रास्ते ही सही नहीं हैं। सडक़ें नहीं बनी और जहां बनाई गई, उनमें गहरे गड्ढे होने से आवागमन बाधित हो रहा है। पहले क्षेत्र का विकास हो, इसी अपेक्षा से पहली बार मतदान करूंगी।

रोजगार के अवसर बढ़े
ऋषि कलाल ने बताया कि जिले के साथ देश व प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है। युवाओं को उच्च शिक्षा के बाद भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे वे तनाव में रहते हैं। जनप्रतिनिधियों को चाहिए के वे रोजगार के अवसर सृजित करें। विकास कार्यों को महत्व दें। इसी अपेक्षा के साथ पहली बार मतदान को लेकर उत्साह है।

महिला सशक्तीकरण हो
अंजलि कुमार के अनुसार जनजातीय जिले में महिला सशक्ति करण आवश्यक है। इसके लिए हर घर में बालिकाओं को पढ़ाई के समान अवसर मिले। इस प्रकार के जनजागरण के जन प्रतिनिधियों की ओर से प्रयास होने चाहिए। रोजगार के अवसर भी महिलाओं को मुहैया कराए जाने चाहिए ताकि शिक्षा के प्रति और अधिक रुझान बढ़ सके।

Updated on:
29 Nov 2018 12:38 pm
Published on:
28 Nov 2018 03:35 pm