बाल गोपाल दुग्ध योजना का निरीक्षण
Also Read
View All 
सागवाड़ा. नगर पालिका क्षेत्र के गामठवाड़ा स्थित गौरव पथ मार्ग पर लम्बे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें गुरुवार को प्रारंभ कर दी गई। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका में गुरुवार को गामठवाड़ा का गौरव पथ बदहाल में प्रकाशित समाचार ‘स्ट्रीट लाईटे भी लम्बे समय से बंद’ खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका हरकत में आई।
नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। नगरपालिका ने विद्युत विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पूरे गौरव पथ रोड की खराब लाइटों की जांच करवाई गई और सभी बंद लाइटों की मरम्मत कर उन्हें चालू करवाया गया। लाइटें चालू होने से गौरव पथ के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। रात्रि के समय आवागमन सुगम हो गया है और असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा।