बांसवाड़ा

शैक्षणिक नवाचार, प्रवेशोत्सव व विभागीय कार्य पर मंथन

Rajasthan

गड़ाजसराजपुर में संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी
गड़ाजसराजपुर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ाजसराजपुर में सोमवार को दो दिवसीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की सत्रारंभ वाकपीठ का उद्घाटन लक्ष्मीशंकर पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गलियाकोट परथा दामा ने की। समारोह में एसीबीईओ प्रथम मनोज पाटीदार,एसीबीईओ द्वितीय विनोद पाटीदार,वाकपीठ अध्यक्ष सुंदरलाल पाटीदार, सचिव मनोज भट्ट, कोषाध्यक्ष विनोद सुथार, पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मी पाटीदार तथा नरेशचंद्र पाटीदार विशिष्ट अतिथि रहे। प्रवेशोत्सव विषय पर वार्ता चिराग भट्ट ने प्रस्तुत की। इसमें बताया कि प्रवेशाोत्सव का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाना रहा। इस अवसर पर कुंदन पाटीदार ने शालादर्पण एवं ऑनलाइन प्रविष्टियाँ विषय पर वार्ता प्रस्तुत करते हुए शालादर्पण, यू-डाइस एवं शालासिद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रविष्टियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा नियमित अपडेट सुनिश्चित करने की जानकारी दी। एसीबीईओ विनोद पाटीदार ने प्रशासनिक वार्ता के माध्यम से विभागीय कार्यों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया, जबकि दिव्य पाटीदार ने लेखा संधारण एवं कार्यालयीन अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर जानकारी दी। हरीशचंद्र पाटीदार एवं रेखा जोशी ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शैक्षणिक नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रणजीत मीणा, महेश शर्मा, प्रदीप सिंह चौहान, लालशंकर पाटीदार, हृदय झा, ममता पाटीदार, हीमानी जोशी, राकेश चौबीसा, रमेश पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार उपस्थित रहे। संचालन कुंदन पाटीदार ने किया तथा हरिशंकर पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।

Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am