
बांसवाड़ा. दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति सहित दो जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लोधा निवासी जयश्री ने अपने पति अमरदीप नगर निवासी भाविक पारगी पुत्र धूलचंद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट अनुसार जयश्री की भाविक के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2014 से आरोपी भाविक लगातार जयश्री के साथ मारपीट कर उसे परेशान करता रहा। अब बात ज्यादा बढ़ी तो मारपीट कर उसका सामान लेकर उसे घर से बाहर भगा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार भाविक शिक्षक बताया जा रहा है।