बांसवाड़ा

पत्नी समय पर खाना नहीं बना पाई तो गुस्साए पति ने कर दी हत्या

जिले के पाटन क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौटे एक व्यक्ति ने पत्नी से खाना परोसने को कहा, तो पत्नी ने कहा कि अभी खाना बनाया नहीं है, बनाकर लाती हूं। इसी बात से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2023, 8:53 PM IST
Husband killed his wife in banswara

बांसवाड़ा। जिले के पाटन क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौटे एक व्यक्ति ने पत्नी से खाना परोसने को कहा, तो पत्नी ने कहा कि अभी खाना बनाया नहीं है, बनाकर लाती हूं। इसी बात से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में उसके पुत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाधिकारी कांतिलाल ने बताया कि वरसाला पंचायत क्षेत्र के करमदी गांव में रविवार दोपहर को मजदूरी कर घर लौटे बदरू (45) पुत्र वारजी राणा ने पत्नी तोलादेवी को खाना देने को कहा। जवाब में तोला ने कहा कि अभी खाना बना नहीं है, बनाकर लाती हूं। इससे गुस्साए बदरू ने घर के अहाते में पड़ा बड़ा पत्थर पत्नी तोलादेवी के सिर पर दे मारा।

इससे लहूलुहान होकर तोलादेवी वहीं ढेर हो गई। वारदात के दौरान उसके तीन बच्चे घर पर ही थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुशलगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के 16 वर्षीय बड़े पुत्र लक्ष्मण की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसके पिता बदरू को हिरासत में ले लिया है।

पीहर पक्ष के मध्यप्रदेश के पलावड़ा से देर शाम को कुशलगढ़ पहुंचने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इस पर पीहर के लोग वापस लौट गए। यह सभी सोमवार दोपहर बाद वापस आए। मृतका के ससुराल व पीहर पक्ष के लोगों की वार्ताएं चलती रहीं। आखिर सोमवार अपराह्न तीन बजे दोनों पक्ष सहमत हुए और इसके बाद शाम चार बजे पोस्टमार्टम हो सका।

Published on: