बांसवाड़ा

#Lok_Sabha_Election_2019 : बेणेश्वर धाम से बोले राहुल गांधी- ‘मैं और कांग्रेस गरीबी पर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक’

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2019, 12:46 PM IST
banswara
#Lok_Sabha_Election_2019 : बेणेश्वर धाम से बोले राहुल गांधी- ‘मैं और कांग्रेस गरीबी पर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक’

बांसवाड़ा. वागड़ के बेणेश्वर धाम पर आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना और मनरेगा के बारे में बताया। इसे अलावा गरीबी जड़ से हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल सट्राइक की वैसे ही कांग्रेस देश में गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी।

इसके अलावा उन्होंने न्याय योजना के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश के पांच करोड़ परिवारों को साल 72 हजार रुपए देगी और यह पैसा परिवार की महिला के खाते में सीधा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 150 दिन रोजगार देने की बात भी कही।

वहीं, इससे पूर्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद देश का कोई भी किसान कर्जा न लौटा पाने की स्थिति में जेल नहीें जाएगा। वहीं, युवाओं को रोजगार देने पर भी जोर दिया।

Updated on:
23 Apr 2019, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All