गोरखपुर

मण्डप प्रवेश के साथ हुए विधान

उत्तर कालिका माता मंदिर शिखर प्रतिष्ठा एवं परिग्रह स्थापना महोत्सव
less than 1 minute read
Dec 02, 2016
Mandal entrance with Legislative
Mandal entrance with Legislative

शहर के उत्तर कालिका माता मंदिर शिखर प्रतिष्ठा एवं परिग्रह स्थापना महोत्सव के तहत शुक्रवार को गणेश पूजन साथ विधि-विधान शुरू हुए। पंडित निकुंज मोहन पंड्या एवं दिव्य भारत पंड्या के आचार्यत्व में मण्डप प्रवेश के साथ ही सर्वतोभद्र मण्डल पूजा, दशमहाविद्या आह्वान, सहस्त्र चण्डी पाठ हुआ। विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीया ने भी पूजन में भाग लिया।

नारायण सिंह तंवर ने बताया कि शनिवार को शिखर पूजा एवं दशमहाविद्या पूजा केसाथ ही महाकाली का पूजन होगा। मुख्य यजमान राजू भाई सर्राफ, दिलीप सर्राफ, जैनेंद्र त्रिवेदी, अनुज सर्राफ, कल्पेश वैष्णव, नटवर तेली, सचिन सर्राफ, सौरभ सर्राफ, पुष्पेंद्र सिंह की ओर से पूजन किया गया। प्रवक्ता गर्वित भट्ट ने बताया कि पूर्णाहुति रविवार को होगी। आयोजन के दौरान जिला प्रमुख रेशम मालवीया, प्रधान राजेश कटारा, नानालाल निनामा मनीष देव जोशी, जयसिंह, गोपाल सिंह, रवि सिंह आदिमौजूद रहे।