31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर एयरपोर्ट पर SSF ने दिखाया दमखम, हाईटेक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की लगी प्रदर्शनी

Gorakhpur News: SSF ने शनिवार को बम निरोधक दस्ते और एंटी-सबोटाज उपकरणों का प्रदर्शन किया। आगंतुकों ने अधिकारियों और आम लोगों ने करीब से जानी सुरक्षा तकनीक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 31 Oct 2026, 6:12 PM IST

Up news, SSF gorakhpur unit

SSF ने लगाया प्रदर्शनी ( सोर्स: अनूप शुक्ला)

SSF Exhibition on Gorakhpur Airport: गोरखपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट परिसर में दूसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल (SSF) की ओर से वेपन एवं सिक्योरिटी इक्विपमेंट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में SSF के आधुनिक हथियारों, बम निरोधक उपकरणों और अत्याधुनिक सुरक्षा संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों को एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाली तकनीक को करीब से देखने और समझने का मौका मिला।

आर्मी कमांडर रवि शंकर निम ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी के आर्मी कमांडर रवि शंकर निम (IPS) ने किया। प्रदर्शनी में विशेष सुरक्षा बल की टीम ने अपने आधुनिक हथियारों के साथ बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) तथा एंटी-सबोटाज (AS) चेकिंग उपकरणों को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित किया। प्रशिक्षित जवानों ने मौजूद लोगों को विभिन्न हथियारों और उपकरणों की कार्यप्रणाली, उनकी विशेषताओं और सुरक्षा व्यवस्था में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नागरिको के कौतूहल का केंद्र बना

प्रदर्शनी में गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों, विभिन्न एयरलाइंस के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। लोगों ने हथियारों और सुरक्षा उपकरणों को नजदीक से देखा और जवानों से उनके इस्तेमाल तथा तकनीकी विशेषताओं को लेकर सवाल भी पूछे। SSF के जवानों ने सभी की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक की भूमिका समझाई।

इस अवसर पर SSF के सहायक सेनानायक अशोक कुमार यादव, गोरखपुर एयरपोर्ट के सीएएसओ विनोद कुमार सिंह, एजीएम विजय कौशल, अकासा एयरलाइंस के एयरपोर्ट मैनेजर डोमिनिक जेए, स्पाइसजेट के सिक्योरिटी मैनेजर जेके सिंह और इंडिगो के स्टेशन मैनेजर गोविंद पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली और आधुनिक सुरक्षा संसाधनों से परिचित कराने के साथ राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। प्रदर्शनी के माध्यम से SSF ने देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी दक्षता का संदेश दिया।

UPSSF के गठन का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) का गठन सितंबर 2020 में किया गया था, जून 2020 में इसकी घोषणा की गई थी और जुलाई 2020 में राज्य मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी थी। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल अधिनियम, 2020के तहत बनाया गया और इसकी आधिकारिक अधिसूचना 31 अगस्त 2020 को जारी हुई थी। इस बल का गठन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर उच्च न्यायालयों, जिला अदालतों, मेट्रो, हवाई अड्डों, धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश