26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

Ravi Kishan Statement: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने इंडिया ब्लॉक की रैली पर तंज कसते हुए विपक्ष को घेरा। जानिए रैली को लेकर क्या है सियासी विवाद और इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 26 Oct 2026, 6:55 PM IST

Ravi Kishan, Rahul Gandhi, INDIA Bloc Rally, Delhi Ramlila Maidan, UP Politics, UP News

INDIA ब्लॉक की रैली पर भाजपा सांसद रवि किशन का तंज (PC: IANS)

Ravi Kishan on India Bloc Rally: दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने विपक्षी दलों पर तीखा तंज कसा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखने का साफ संदेश दिया है।

विपक्ष पर क्या बोले रवि किशन?

गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष की इस रैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग पेड़ों पर उल्टे लटक भी जाएं तो भी कुछ नहीं होगा। हम कह रहे हैं कि दिल्ली के हर पेड़ पर विपक्ष के सभी सदस्यों को लटका दिया जाए तब भी कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि आखिर वे यह रैली क्यों कर रहे हैं? गौरतलब है कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली होने जा रही है।

'कारोबारियों की अपील पर राहुल गांधी का जवाब'

दिवाली और धनतेरस के त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने एक नवंबर की रैली टालने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास चांदनी चौक सदर बाजार और करोल बाग जैसे बड़े बाजार हैं। रैली के कारण यातायात और पार्किंग की समस्या होगी जिससे उनका कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारियों की इस मांग पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। राहुल ने कहा कि वह व्यापारियों की बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं है- न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए दावा किया कि ऐसा होते ही यह आंदोलन 30 सेकंड में रुक जाएगा।

खरगे ने की रैली में शामिल होने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित वोट बचाओ देश बचाओ रैली में लोगों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से कथित रूप से हटाए गए नामों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गलत तरीके से हटाए गए मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की मांग कर रहा है।