
सागवाड़ा. राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी बाग डोडियार में बाल गोपाल दुग्ध योजना का ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
बाल गोपाल दुग्ध योजना का निरीक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाकरड़ा के प्रधानाचार्य दिनेश पाटीदार एवं बिजावाड़ा के प्रधानाचार्य नरेश भट्ट ने किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने सत्र 2025-26 एवं 2026-27 के प्रथम त्रैमासिक का पाउडर मिल्क स्टॉक एवं भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही दूध की गुणवत्ता, सुरक्षित भण्डारण एवं मानकों की जांच की गई। योजना से संबंधित जानकारी संस्थाप्रधान ध्वनि आमेटा ने दी।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण प्रेमी हर्षवर्धन द्विवेदी ने विद्यालय परिसर में 11 कनेर के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आमेटा सहित दिव्यराज सिंह राजावत, हरजी रोत, अमृत रोत एवं विद्यार्थियों पोधे लगाकर पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।