बांसवाड़ा

कुत्ते ने नोंचा 4 साल के बच्चे का चेहरा, 15 टांके आए, मौत के मुंह से जिगर के टुकड़े को खींच लाई मां

Dog Bite Case: 4 साल के एक बच्चे का कुत्ते ने चेहरे और जबड़े को बुरी तरह नोंच लिया। बच्चे की मां दौड़ी और जैसे-तैसे अपने जीगर के टुकड़े को बचाया। उपचार के दौरान बच्चे के 15 टांके आए हैं।
less than 1 minute read
dog_bite_case.jpg

Dog Bite 4 Year Child: 4 साल के एक बच्चे पर कुत्ता टूट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे और जबड़े को बुरी तरह नोंच लिया। इससे खून बहने लगा और बच्चा चीख उठा। इस दौरान बच्चे की मां दौड़ी और जैसे-तैसे अपने जीगर के टुकड़े को बचाया। उपचार के दौरान बच्चे के 15 टांके आए हैं।

मामला बड़ोदिया के केवडिया गांव का है। सुबह करीब 11 बजे बच्चा हंसराज अपने घर ही दहलीज पर बैठा था। उसकी मां लक्ष्मी मां घर में ही काम कर रही थी। इसी दौरान कुत्ता आया और बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे और जबड़े को कुत्ते ने अपने दांतों से चबाया और पंजे मारने लगा।
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2024: जानें कब से शुरू होंगे आरटीई एडमिशन, इस बार दो कक्षाओं में मिल सकेगा प्रवेश


एक के बाद एक कई बार बच्चे के गाल को नोंच लिया, जिससे खून बहने लगा और बच्चा रोने-चीखने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुन लक्ष्मी दौड़ी और कुत्ते को हमला करते देख घबरा गई। उसने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद कुत्ता बच्चे को घसीटकर ले जाने लगा। इसी दौरान आस-पास के लोग भी दौड़े और कुत्तों को पत्थर मारे। तब जाकर कुत्ते ने बच्चे को छोड़ा और भाग निकला।

Published on:
24 Feb 2024 09:25 am