28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Crime: प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

Banswara Crime News: बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने पत्नी शोभा की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी पति अकलेश गरासिया (27) को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत कार्रवाई की गई।
2 min read
Google source verification
Banswara Husband Murders Wife

आरोपी अकलेश गरासिया और मृतका शोभा (पत्रिका फोटो)

Banswara Husband Murders Wife: बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी की नृशंस हत्या के आरोपी पति को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि यह दर्दनाक घटना 26 जून को घटित हुई थी। मृतका शोभा के पिता रमेश मईड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दामाद अकलेश गरासिया (27) निवासी धोली सादड (ईटाला) ने उनकी पुत्री शोभा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में शोभा को अत्यंत गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अकलेश मौके से फरार हो गया था।

प्रेम-प्रसंग के शक के कारण उजाड़ा घर

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट और एमओबी टीम को मौके पर बुलाया। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पति अकलेश को अपनी पत्नी के चरित्र और प्रेम-प्रसंग पर गहरा शक था। इसी शक के चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया।

बीएनएस की नई धारा के तहत कार्रवाई

हत्या की पुष्टि होने पर सज्जनगढ़ पुलिस ने आरोपी अकलेश गरासिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विशेष टीम की रही भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में छगनलाल, भरत कुमार, हसमुखलाल, मान सिंह, रमेशचन्द्र, नागेन्द्र सिंह, प्रकाशचन्द्र, अरविन्द कुमार, जयंतीलाल, सुभाष, दुष्यंत, बहादुर सिंह, शैलेन्द्र और देवेन्द्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।