डेढ़ किलो अफीम के साथ युवक को दबोचा

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2016, 11:03 AM IST
News,Latest News,Laudanum,caught,Arrested,Banswara
News,Latest News,Laudanum,caught,Arrested,Banswara

गढ़ी थाना पुलिस ने रविवार को एक युवक को करीब डेढ़ किलो अफीम के साथ धरदबोचा। पुलिस के अनुसार वजवाना निवासी शंकर पुत्र हूका सेवक के कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। वह भीमसौर से वजवाना की तरफ आ रहा था। रास्ते में तलाशी ली गई तो उसके कमर में बंधी एक थैली बांध मिली, जिसे खोलकर देखा तो उसमें डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह इस अफीम को फुटकर व्यापारियों में बेचने का कार्य करता है।