बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिले में अब सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव, रोगी का एमजी अस्पताल में उपचार जारी

Coronavirus Updates, Covid-19 In Rajasthan : आमजन से सरकार की गाइड लाइन पालन का करने की अपील

less than 1 minute read
बांसवाड़ा जिले में अब सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव, रोगी का एमजी अस्पताल में उपचार जारी


बांसवाड़ा. जिले में मात्र एक कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगी है, जिसका उपचार महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि पॉजिटिव से नेगेटिव हुए तीन रोगियों का जिला अस्पताल और एक रोगी का आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में उपचार चल रहा है। जिले में कुल 90 कोरोना वायरस संक्रमित आए थे। जिले के बाहर से आए प्रवासियों में 547 के नमूने लिए गए थे। जिनमें नौ पॉजिटिव पाए गए थे। वर्तमान में जिले के आठ नमूने लंबित है। गौरतलब है कि जिले में सबसे पहले कुशलगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्फोट हुआ था। इसके बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि राज्य सहित देशभर के कई इलाकों में अभी भी बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। इसे देखते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग करते हुए सरकार की सभी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।

Published on:
16 Jun 2020 04:00 pm
Also Read
View All