8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara : गढ़ा सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों का ऐलान, वेतन वृद्धि नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी, आज आएंगे श्रम आयुक्त

Banswara : बांसवाड़ा में गढ़ा सीमेंट फैक्ट्री के ठेका अधीनस्थ कार्मिक वेतन वृद्धि की मांग लेकर गुरुवार सुबह हड़ताल पर बैठ गए। मजदूरों ने ऐलान किया कि वेतन वृद्धि नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर आज केंद्रीय सहायक श्रम आयुक्त प्रमोद कुमार मीणा आएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से गढ़ी पुलिस थाना जाप्ता तैनात है।

2 min read
Google source verification
Banswara Garhi Gadha Cement Factory Workers Announcement No Wage Hike Strike Will Continue Labour Commissioner arrive today

गढ़ी. सीमेंट फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते फैक्ट्री कार्मिक। फोटो पत्रिका

Banswara : बांसवाड़ा के गढ़ी में झालों का गढ़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री के ठेका अधीनस्थ कार्मिक वेतन वृद्धि की मांग लेकर गुरुवार सुबह हड़ताल पर उतर गए। दोनों पक्षों में दिनभर वार्ता के बाद भी कोई सहमति नहीं बनी। सुबह कार्मिक फैक्ट्री के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कार्मिकों के हक में स्थानीय कर्मराज सिंह झाला, शाम प्रताप सिंह झाला भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से गढ़ी पुलिस थाना जाप्ता तैनात रहा।

कार्मिकों ने बताया कि त्रिनेत्र सीमेंट मजदूर संघ की ओर वेतन की बढ़ोतरी सहित कुल 15 सूत्री मांगों को लेकर फैक्ट्री प्रबंधक को 6 अप्रेल को ज्ञापन सौंपा गया था। प्रबंधक ने एक माह का समय मांग समाधान का आश्वासन दिया था। अब तक समाधान नहीं होने पर कार्मिक हड़ताल पर उतरे हैं। कार्मिकों का कहना है कि निम्बाहेड़ा व अन्य सीमेंट फैक्ट्रियों में कार्मिकों का मानदेय अच्छा है। तुलनात्मक रूप से उनका वेतन आधा ही है। उन्होंने चेताया कि जब तक वेतन नहीं बढ़ाया जाता, हड़ताल जारी रहेगी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पहुंचे

केंद्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, भीलवाड़ा दीपक चंद्रा एवं जिला श्रम अधिकारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। कार्मिकों की मांगों को सुना व प्रबंधक समिति से चर्चा की। इधर, वार्ता के दौरान बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल, बांसवाड़ा विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन बामनिया भी मौके पर पहुंचे और समझाइश की।

कार्मिक अंतिम रूप से प्रति व्यक्ति 170 रुपए प्रतिदिन का बढ़ाने की मांग पर सहमत हुए, परन्तु प्रबन्धक समिति 65 रुपए बढ़ाने के लिए ही तैयार हुई। ऐसे में सहमति नहीं बन सकी।

मानदेय को लेकर रखी ये मांग

वर्तमान प्रतिदिन मानदेय को क्रमश: हेल्पर 336 से 650, खलासी 436 से 750, रीगर 581 से 850, वेल्डर 516 से 850, फिटर 546 से 950, मैनलाइन फिटर 946 से 1500, फेब्रिकेटर 756 से 1000, इलेक्ट्रिशियन 506 से 950, टेक्निशियन 520 से 1050, उच्च कुशल इलेक्ट्रिशियन 850 से 1050, उच्च कुशल इलेक्ट्रिशियन 850 से 1150, अटेंडर 465 से 850, ऑपरेटर 561 से 850 बढ़ाने की मांग रखी।

जब तक मांग नहीं मानी जाती, जारी रहेगी हड़ताल

श्रमिकों की मांग पूर्व में 200 रुपए बढ़ाने की थी। अन्तिम मांग 170 रुपए तक की है, मगर और प्रबंधक समिति केवल 65 रुपए ही बढ़ाने पर सहमत है। जब तक मांग नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगी।
दिलीप सिंह भगोरा, अध्यक्ष त्रिनेत्र सीमेंट मजदूर संघ

फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी

फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है। कल केंद्रीय सहायक श्रम आयुक्त प्रमोद कुमार मीणा मौके पर आएंगे। वे भी वार्ता में शामिल होकर समझाइश कर आगे की कार्यवाही करेंगे।
दीपक चंद्रा, केंद्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, भीलवाड़ा