7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Anas River Tragedy : अनास नदी हादसे में लापता मामा जयेश का शव मिला, भांजा अभी भी लापता

Banswara Anas River Tragedy : बांसवाड़ा के अरथूना क्षेत्र में अनास नदी में नाव उलटने से डूबे जयेश का शव आज तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाला। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Banswara Anas River Tragedy Uncle Jayesh Body Recovered Nephew Still Missing

अनास नदी से मामा का शव बाहर निकलती रेस्क्यू टीम। फोटो पत्रिका

Banswara Anas River Tragedy : बांसवाड़ा के अनास नदी में नाव उलटने से डूबे जयेश (22 वर्ष) के शव को आज गुरुवार तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाला। संगमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे 11 युवाओं से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर उलट गई थी। नाविक सहित नौ युवाओं ने तैरकर जान बचाई थी। एक बच्चा अभी भी लापता है उसकी तलाश जारी है।

मामला यह है कि मंगलवार दोपहर बांसवाड़ा के अरथूना क्षेत्र की अनास नदी में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 11 लोगों में से नौ तैरकर बाहर आ गए, लेकिन एक बच्चा और उसका मामा लापता हो गया। यह हादसा हैंगिंग ब्रिज से संगमेश्वर महादेव मंदिर की ओर लौटते समय हुआ। सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने मंगलवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन असफलता हाथ लगी। फिर अंधेरा होने से रेस्क्यू बंद करना पड़ा।

नाव में सवार 9 लोग तैरकर बाहर आए

एसडीएम श्रवण सिंह राठौड़ ने बताया कि सारनपुर पंचायत के भानो का पारडा निवासी युवाओं का एक समूह भैंसाऊ स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने गया था। दोपहर 12 बजे नाव पर बैठकर आनंदपुरी-चिखली स्थित हैंगिंग ब्रिज पर फोटो खिंचवाने गए। दोपहर 3 बजे सभी मंदिर की ओर लौट रहे थे। नाव में एक तरफ अधिक भार के चलते पानी घुस गया। हड़बड़ाहट में सभी नाव से कूद गए। नाव में सवार 9 लोग तैरकर बाहर आ गए।

छोटा बच्चा मानव अभी भी लापता

पर जयेश (22 वर्ष) पुत्र कचरा निवासी भानो का पारड़ा और उसके भांजा मानव (8 वर्ष) पुत्र नाथू तीरगर निवासी चंदूजी का गडा, मोटागांव को तैरना नहीं आता था। दोनों लापता हो गए थे। लगातार प्रयास के बाद आज रेस्क्यू टीम को सफलता हासिल हुई। पर छोटा बच्चा मानव अभी भी लापता है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही उसे भी खोज निकाला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग