5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan School : राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, चार छात्राएं घायल, अफरा-तफरी मची

Rajasthan School : बांसवाड़ा के घाटोल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून के जर्जर भवन में सोमवार को 11वीं कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिरा। चार छात्राएं घायल हुईं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Government Higher Secondary School Amarthoon Ghatol Banswara roof Plaster fell injuring four girl students causing panic

स्कूल का गिरा प्लास्टर, चार छात्राएं हुईं जख्मी। फोटो पत्रिका

Rajasthan School : बांसवाड़ा के घाटोल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून के जर्जर भवन में सोमवार को 11वीं कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिरा। इससे नीचे बैठी चार छात्राएं जख्मी हुईं। दरअसल, सुबह करीब सवा 9 बजे जब 11वीं कक्षा विज्ञान संकाय में साथ बच्चे बैठे थे। अचानक कक्ष की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। हादसे के दौरान तेज आवाज आई थी। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई थी। बड़ी संख्या में गांव वाले भी आ गए थे। इस हादसे में चडला निवासी पूजा, काली कुमारी, शारदा कुमारी और एक अन्य छात्रा घायल हुई हैं। इनको हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लड़कियों को घर भेज दिया गया।

संस्था प्रधान अरुण व्यास ने जख्मी छात्राओं को अस्पताल भेजा और उच्चधिकारियों को सूचना दी। 13 कमरों में से 8 जर्जर हालत में हैं। तीन कमरे अधिक जर्जर हैं। हादसे वाले कमरे की छत में चाइना मौजक ओर मरम्मत कार्य हाल ही समसा ने कराया था। जिसमें 10.65 लाख खर्च हुए। हादसे की आशंका के चलते टिन शेड के नीचे छात्रों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण मजबूरी में बच्चों को आंशिक रूप से जर्जर कमरों में बैठाया जा रहा था।

काफी हुए प्रयास पर…

अमरथून के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल भवन की जर्जरता को अनेकों ज्ञापन, प्रार्थना पत्र, सर्वे, सूचनाएं भिजवाने के बाद भी मरम्मत बज़ट आवंटन नहीं हुआ और हालात जस के तस रहे। पत्रिका ने भी इस मुद्दे को उठाया था।

एसडीएम भी पहुंचे, दिखाई संजीदगी

सूचना पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, सीबीईओ केशवचंद्र बामणिया, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह पहुंचे। फिर उनकी सूचना पर डीईओ जयदीप पुरोहित, एसडीएम मनसुख डामोर, तहसीलदार हाबुलाल और पटवारी, गिरदावर भी पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल विशेषज्ञों को बुलाकर भवन मरम्मत 10 नए कक्षा कक्ष निर्माण और प्रयोगशालाएं के नवनिर्माण प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।

राजस्थान के झालावाड़ गिरी थी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग

राजस्थान के झालावाड़ में आज से 9 महीने पहले सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 9 गंभीर घायल हो गए। मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल की क्लास में सुबह बच्चे बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई। इस मामले राजस्थान में हंगामा मच गया था। भजनलाल सरकार भी सचेत हो गई थी। साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट ने भी इस पर एक्शन लिया।