10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Doctor Murder : बांसवाड़ा के युवा डॉक्टर मोहित की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Banswara Doctor Murder : बांसवाड़ा के एक युवा डॉक्टर मोहित की हत्या मामले में पुलिस ने 24 दिन लंबी तहकीकात के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Banswara Young Doctor Mohit Murder Solved Two Accused Arrested Know full Crime story

मृतक डॉक्टर मोहित। फोटो पत्रिका

Banswara Doctor Murder : बांसवाड़ा के घाटोल उपखंड के पड़ोसी प्रतापगढ़ जिले में पीपलखूंट थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा के एक युवा डॉक्टर की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के चर्चित मामले में पुलिस ने 24 दिन लंबी तहकीकात के बाद शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 15 अप्रेल को रात जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र के मछारासाथ निवासी डॉ. मोहित पुत्र कानसिंह मछार लापता हो गया था। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुटी। इसी बीच, 18 अप्रेल को उसका शव पीपलखूंट क्षेत्र के बोरी-पी गांव के कुएं में जख्मी और अर्धनग्न अवस्था में मिला।

इसे लेकर 23 अप्रेल को मृतक के 56 वर्षीय परिजन कलसिंह पुत्र दलसिंह मछार की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज किया गया। फिर कार्रवाई में देरी पर बांसवाड़ा जिले में मृतक के परिजनों और समाज के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में खासा रोष उपजा।

इसे लेकर ज्ञापन देने और विरोध प्रदर्शन करने का दौर भी चला, वहीं अनुसंधान अधिकारी पीपलखूंट थानाधिकारी छबिलाल की जांच से असंतोष भी जताया गया। तब अनुसंधान डीएसपी पीपलखूंट सुनीलकुमार जाखड़ को सौंपा गया। मामले में चर्चा पर डीएसपी जाखड़ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन रिमांड पर लिया जाना बताया हालांकि उन्होंने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा करने से इनकार किया।

यह था घटनाक्रम

पेशे से शिक्षक परिवादी कलसिंह ने रिपोर्ट में बताया था कि उसका भतीजा मोहित अपनी बहन मंगलिया दईड़ा हाल बड़ोदिया निवासी हेमलता के घर से अपने दोस्त डॉ. सेवालाल मईडा की शादी में बोरी-पी जाने के लिए एक अन्य दोस्त डॉ. गणेश के साथ निकला था। सेवालाल से मिलकर गणेश ने वापसी की।

फिर रात में डॉक्टरों की पार्टी के बाद मोहित का कुछ पता नहीं चला। मामले में पार्टी में शामिल खमेरा क्षेत्र के कंठाव निवासी डॉ. रामलाल मईड़ा, अंकेश कलाल, सदर इलाके के घलकिया निवासी डॉ. पंकज डिंडोर, बोरी-पी निवासी डॉ. यश निनामा, लक्ष्मण निनामा और निलेश निनामा और पीपलखूंट निवासी डॉ. कपिल डिंडोर सहित 7 लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।

बीड़ी की मामूली बात को लेकर निकाली ठसक

सूत्रों के अनुसार पुलिस की अब तक की जांच से पता चला कि नशे में बीड़ी लेने-देने की बात को लेकर बोरी-पी पंचायत के स्थानीय युवक से विवाद हुआ। मारपीट होते देख एकबारगी दोस्तों ने मोहित को छुड़ा लिया। उसके बाद रात में फिर वह दिखा तो ठसक निकलने के लिए हमला हुआ। इसमें मोहित की मौत होने ओर आरोपियों ने शव कुएं में डाल दिया और भाग गए। प्रकरण में गिरफ्तार दोनों आरोपी रिमांड पर है। अब आगे इनसे पूछताछ से पूरा घटनाक्रम सामने आएगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग