
बांसवाड़ा. शहर के पुराना बस स्टैंड पर बुधवार शाम को एक बुजुर्ग मृत मिला। बुजुर्ग के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। दोपहर तक आसपास के दुकानदारों ने बुजुर्ग को घूमता देखना भी बताया। बुधवार को दिन का तापमान करीब 44 डिग्री था। ऐसे में गर्मी के कारण बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। एएसआई रामेंग पाटीदार ने बताया कि बुजुर्ग अपाहिज है और लंबे समय से शहर में तिपहिया वाहन से घूमता दिखाई देता था। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है। बुधवार के दिन ही गर्मी से प्रदेश में झालावाड़, नागौर और बारां में भी तीन लोगों की मौत होना सामने आया है।