बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : डेढ़ साल पहले सिर से उठ गया माता-पिता का साया, अब खुद ही मजदूरी कर पेट पाल रहे मासूम बच्चे, नहीं मिल रही मदद

अनाथ बच्चों को नहीं मिल रही मदद, बढ़ रहा बालश्रम, पालनहार योजना का भी लाभ नहीं
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 1:32 PM IST
banswara
बांसवाड़ा : डेढ़ साल पहले सिर से उठ गया माता-पिता का साया, अब खुद ही मजदूरी कर पेट पाल रहे 4 मासूम बच्चे, नहीं मिल रही मदद

बांसवाड़ा. सरकार की कल्याणकारी योजनाएं तो कई हैं, लेकिन जरूरतमंदों तक उसकी पहुंच नहीं है। यही कारण है कि कम उम्र के बच्चे पेट की खातिर मजदूरी करने को विवश हैं। यह तथ्य सज्जनगढ़ के रोहनिया लक्ष्मणसिंह गांव में एक परिवार के चार बच्चों के हालात से सामने आया है। चाइल्ड लाइन 1098 के आउटरिच कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में पहुंची टीम ने पाया कि गांव में चार नाबालिग भाई-बहन बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं। टीम ने पड़ताल की, तो मालूम हुआ कि गांव के वागजी पटेल और उसकी पत्नी शांतुदेवी की डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई। उसके बाद से उनके चार बच्चे प्रताप पटेल (12), कृष्णा पटेल (10), विशाल पटेल (8) एवं खुशी पटेल (6) जैसे-तैसे जीवन की गाड़ी चला रहे हैं। टीम ने बच्चों से बात की, तो पता चला कि उनमें पढऩे-लिखने का जुनून भी है, जिसके चलते स्कूल जाते हैं, लेकिन गरीबी के कारण दो वक्त का खाना भी बराबर नहीं मिल पा रहा है। बच्चों ने बताया कि घर में कमाने वाला कोई नहीं है, इसलिए वे मजदूरी करने जाते हैं। ग्रामीणों से चर्चा पर यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि इन बच्चों को पालनहार योजना से भी अब तक किसी ने नहीं जोड़ा है।

अब मदद के प्रयास
चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक परमेश पाटीदार ने बताया कि इस स्थिति पर टीम में कांतिलाल, बासुडा कटारा, निशा चौहान व कमलेश बुनकर को इन अभावग्रस्त बच्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई। चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य कमलेश बुनकर ने शनिवार को ही इन बच्चों के मामले से विकास अधिकारी सज्जनगढ़, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम सचिव को अवगत कराया और बच्चों की सहायता के लिए आग्रह किया। इनके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

Updated on:
16 Jun 2019, 1:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?