बांसवाड़ा

सम्मान : पत्रिका के वरूण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड

Ladli Media Award 2020, Banswara Latest Hindi News : बालिका शिक्षा पर केंद्रित स्टोरी पर मिला पुरस्कार
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 4:11 PM IST
सम्मान : पत्रिका के वरूण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड
सम्मान : पत्रिका के वरूण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड

बांसवाड़ा. पॉपुलेशन फस्र्ट की ओर से लाडली मीडिया अवार्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। एनएफपीए के तत्वावधान में कोविड 19 के चलते ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के बांसवाड़ा संस्करण के संपादकीय प्रभारी वरुण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया। भट्ट को 'पहाड़ों पर पहाड़ सी जिन्दगी, माही की लहरों सी बहती हमारी मलाला Ó स्टोरी पर यह अवार्ड दिया गया हैं। इस स्टोरी में उन्होंने जनजाति क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच माही बेक वाटर क्षेत्र में अभावों को मात दे कर पैदल व नाव से सफर तय कर नियमित विद्यालय पहुंचने वाली जनजाति बालिकाओं के शिक्षा के प्रति हौंसले को बताया था। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा, अतिथि यूएनएफपीए प्रतिनिधि अर्जेंटीना मातावेल पिकासिन ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान निदेशक एएल शारदा ने संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंडिता अनुराधा पाल ने तबले पर प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि भट्ट को इससे पूर्व में भी 'बदलाव की बयान Ó कॉलम एवं ' मर्यादा का रखे मान Ó अभियान पर भी लाड़ली मीडिया अवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका हैं।

Updated on:
21 Nov 2020, 4:11 PM IST
Published on: