Banswara Collector News : बड़ा हादसा टला, पहले भी हो चुकी है प्लास्टर गिरने की घटनाएं
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय पर पॉर्च में खड़ी कलक्टर की गाड़ी पर बुधवार को छत से प्लास्टर आ गिरा। गनीमत रही कि इससे कार को स्क्रेच आने के सिवा कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुए वाकये से आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और चालक घबरा उठे। शाम करीब चार बजे हुए घटनाक्रम पर हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने तवज्जो नहीं दी, लेकिन यहां छत से बारिश में पानी टपकने और छत की सीलन बनी रहने से कभी बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।
गौरतलब है कि यहां पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी बुलाकर अधिकारियों से हालात बताए। तब जल्द ही दुरुस्ती की बात कही गई, लेकिन बात आई-गई हो गई। उसके बाद अब फिर प्लास्टर गिरने की घटना हुई है।