बांसवाड़ा

वागड़ के प्रवासियों ने तेल अवीव में तिरंगा फहराकर गाया राष्ट्रगान

Rajasthan

इजरायली नागरिकों ने भी किया सम्मान
सागवाड़ा. स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर डूंगरपुर जिले के वागड़ क्षेत्र के प्रवासियों ने देश से हजारों किलोमीटर दूर इजरायल में भी तिरंगे की शान बढ़ाई।
पंकज भाटिया सागवाड़ा ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों के साथियों ने तेल अवीव के समुद्र में जहाज पर सवार होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। समुद्र के बीच जहाज पर एकत्रित होकर सभी ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर जहाज पर मौजूद इजरायली नागरिकों ने भी इस समारोह में भाग लिया और भारत के सम्मान में तालियां बजाकर देशभक्ति का स्वागत किया।
प्रवासी साथियों ने बताया कि विदेश की धरती पर भी तिरंगा देखकर गर्व की अनुभूति हुई। इजरायली लोगों द्वारा सम्मान दिए जाने से सभी भावुक हो गए। इस दौरान रमेश पटेल, भंवर पटेल, जीवन पटेल मुकरवाड़ा, नाथूराम पटेल, रमेश पटेल थाना, राजेश भोई डूंगरपुर, अनुज भाटिया मोटागांव, हार्दिक भाटिया आंतरी, परमेश भाटिया सरेड़ी बड़ी एवं उत्सव भाटिया खेड़ासा मौजूद रहे।
विद्यालयों में हुए आयोजन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, ठाकरडा में नागेंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य अमित मीणा, सावन सरिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ा चारणीया में संस्था प्रधान कपिल जैन, पेंशनर समाज के पेंशनर भवन में देवशंकर सुथार, कुबेर लाल जोशी, विश्वनाथ पंड्या एवं डॉ. नरेन्द्र भट्ट के आतिथ्य में अध्यक्ष जीवन लाल पाटीदार ने, महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक राजेश जोशी, संरक्षक हेमराज जोशी, प्रधानाचार्य त्रिभुवन व्यास, शैक्षणिक निदेशक संजीव शर्मा एवं प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने एवं विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी में संघ के नगर कार्यवाह गोपाल पंचाल, नगर विस्तारक तुषार के आतिथ्य में ध्वजारोहण डॉ. आनंद लाल शर्मा ने किया। विद्यानिकेतन मधुकर परिसर में संघ के जिला प्रचारक निखिल, सह जिला कार्यवाह भवदीप के नेतृत्व में छात्र चाहत सोनी, महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दीपिका दोशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी बाग डोडियार में संस्था प्रधान ध्वनि आमेटा ने ध्वजारोहण किया।

Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am