18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीईईओ के चार रात्रि विश्राम के आदेश पर रोष

Rajasthan

बनकोड़ा
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) ''रेसा-पी'' ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीआईओ) के विद्यालय अवलोकन के लिए प्रति माह चार रात्रि विश्राम करने के सरकारी आदेश का पुरजोर विरोध किया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
रेसा-पी के जिलाध्यक्ष कुलदीप जैन और जिला मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में रात्रि विश्राम के आदेश का व्यावहारिक धरातल पर कड़ा विरोध किया जा रहा है। मामले पर जयेश पाटीदार ने स्पष्ट किया कि अधिकांश ग्रामीण विद्यालयों में रात्रि ठहराव लायक मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, महिला कार्मिकों के लिए सुरक्षा का गंभीर खतरा बना रहेगा।
संगठन पदाधिकारियों का तर्क है कि पीईईओ स्तर के अधिकारी पहले से ही अभिभावकों से निरंतर संपर्क में रहते हैं और विभागीय व सामाजिक कार्यों के सिलसिले में घर-घर पहुंचते हैं। ऐसे में अलग से विद्यालय में रात्रि विश्राम कराने का कोई औचित्य नजर नहीं आता। आदेश वापस नहीं लिया गया, तो जिले भर के सभी प्रधानाचार्य इस आदेश का पूर्णतः सामूहिक बहिष्कार करेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हरीश पाटीदार, प्रदीप सिंह चौहान, हंसमुख पंचाल, मनोज भट्ट, प्रशांत शर्मा, मनोज कलाल, मक़बूल पठान, अजीत जैन, जशोदा कलासुआ और हमराह चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य एवं विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।