18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया

Rajasthan

सागवाड़ा. आदर्श सहकार मंडल भावसार समाज की 50वीं स्वर्ण जयंती समारोह मसानिया तालाब स्थित नागरिया गणपति मंदिर परिसर में मनाया। समारोह श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा के उदयराम के सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि संस्थापक सदस्य पुरुषोत्तम रामनारायण भावसार रहे। अध्यक्षता आदर्श सहकार मंडल अध्यक्ष हितेंद्र भावसार ने की। विशिष्ट अतिथि समाज अध्यक्ष मुकेश भावसार, केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष रमनलाल भावसार, महामंत्री उपेंद्र, विजय राम, मंडल महामंत्री हेमंत, रमाकांत एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहित भावसार थे।
मंडल के महामंत्री हेमंत भावसार ने बताया कि मंडल की स्थापना वर्ष 1976 में 10 सदस्यों द्वारा की गई थी। इनमें बृजलाल, महेश, जयंतीलाल, शांतिलाल, शंकरलाल, रतनलाल, राजेंद्र प्रसाद, सतीशचंद्र, कचरालाल शामिल थे। परिवारों का बहुमान किया गया।
संत उदयराम ने कहा कि मंडल की प्रगति में भाई-भतीजावाद नहीं हो और पारदर्शिता व समाज के प्रति समर्पण हो तभी मंडल की प्रगति होती है। उपमंत्री अक्षय भावसार ने बताया कि कार्यक्रम में वागड़ क्षेत्रीय भावसार समाज के 11 गांवों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए।
मंडल अध्यक्ष हितेंद्र भावसार ने मंडल की स्थापना से लेकर 50 वर्षों की उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी दी। विजयराम ने मंडल की गतिविधियों एवं नियमावली के बारे में बताया। इस अवसर पर गुणवन्त, गजेंद्र, लोकेश, कोषाध्यक्ष मुरलीधर, समाज संस्थान अध्यक्ष गोपाल, समाज महामंत्री जयंत का बहुमान किया गया। भोजन व्यवस्था में कांतिलाल भावसार का सहयोग रहा। इस दौरान तुषार भावसार, मयूर, आशीष, हेमंत, भावेश, लालशंकर, मयूर किशोर भावसार मौजूद रहे। संचालन मोनिका भावसार, दीपक भावसार एवं प्रशांत भावसार ने किया। आभार कोषाध्यक्ष मुरलीधर भावसार एवं समाज अध्यक्ष मुकेश भावसार ने व्यक्त किया।