18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

Rajasthan

चीखली। कुआं थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत साकोदरा में स्थित राजकीय महाविद्यालय ससलाई में सोमवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाधिकारी रघुवीरसिंह ने सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, यातायात नियमों का पालन करना हर युवा की जिम्मेदारी है।थानाधिकारी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, नारी सुरक्षा और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य उपेंद्रसिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।