18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारम्भ

Rajasthan

सागवाड़ा. नगर पालिका परिसर राज बाजार में विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया गया। समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी, नगरमंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, नानालाल दर्जी, श्याम सुंदर भट्ट, मांगीलाल डामोर, केपी सिंह, राधेकृष्ण टेलर, करण हरिजन, प्रकाश खटीक अतिथि थे। विधायक डेचा एवं प्रशासक व उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को बधाई देते हुए ई-लाइब्रेरी से जुड़कर जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि यह लाइब्रेरी प्रदेश सरकार की एससी के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था अस्थाई नगर पालिका परिसर में की गई है। आगे युवाओं की संख्या बढ़ने की स्थिति में राज्य सरकार एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्थायी भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से आरएएस, पुलिस, बैंक, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। इस दौरान रोशन व्यास, निरूपा परमार, प्रवीण पाटीदार, मिलिन मीणा, राजेश डेंडोर, अक्षय सेवक मौजूद रहे। संचालन सिद्धार्थ शर्मा ने किया।