
सागवाड़ा. श्री सिद्धी विनायक गणपति मंडल सागवाड़ा का वार्षिक वन भ्रमण रविवार को मोडासा स्थित श्री भीड भंजन देव मंदिर, साकरिया के परिसर में हर्षोल्लास के साथ हुआ।
बैठक की शुरुआत भजन-कीर्तन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। भोजन के यजमान संरक्षक सत्यनारायण सोनी, नरेश सोनी, लोकेश सोनी का मंडल द्वारा बापुलाल सेवक, अनिल वाडेल, नानुलाल मोड पटेल ने सम्मान किया। इसके साथ ही दिनेश सेवक, किशोर सेवक व बालकृष्ण सोनी का सम्मान किया गया। ज्योति सोनी, नीति सोनी, भारती सोनी एवं जिमी सोनी ने भजन प्रस्तुत किए गए। भजन गायकों ने गरबा-रास भी कराया गया।
मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी पर होने वाले हवन की बोली 31 हजार रुपए में आरती संयोजक तुलसीराम सेवक परिवार ने लिया। हवन के दायित्वों को मंडल के सदस्यों को सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष नारायण लाल बनोत ने हवन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मांगीलाल भोई, दिलीप सेवक, अशोक भट्ट, गोपाल भोई, ओमप्रकाश गुप्ता, अखिल कंसारा, विनोद कोठारी, विनोद सोनी, देवीलाल सोनी, विमल पालीवाल, सुरेन्द्र शर्मा, सुभाष सोनी, हेमंत शुक्ला, अक्षत सोनी, भरत सोनी, सुनील सोनी मौजूद रहे। संचालन सचिव भारत शर्मा ने किया। आभार भंवरलाल शर्मा ने व्यक्त किया।
Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am
