बांसवाड़ा

लोगो रक्षासूत्र बांधा, वचन दो हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाओगे

Rajasthan

रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान पत्रिका व यातायात पुलिस की पहल

डूंगरपुर
जिले में रक्षाबंधन पर्व पर सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका व यातायात पुलिस के तत्वावधान में आयोजित अभियान के तहत गुरुवार को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और स्कूली छात्राओं ने वाहन चालकों के हाथों पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का वचन लिया। शहर के मध्य स्थित पुराना हॉस्पिटल के पास एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान बिना हेलमेट मोटर साइकिल चलाने वाले और दो से अधिक सवारियां बैठाने वाले चालकों को रोका गया। स्कूली छात्राओं और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन दिलाया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हैडकांस्टेबल स्नेहलता, कांस्टेबल हिना, सुनिता, कल्पना, पूर्वी और कल्पना ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, दो से अधिक सवारी नहीं बैठाने और पावर बाइक से स्टंट नहीं करने की शपथ दिलाई। इस अभियान में देल्ही पब्लिक स्कूल से नीतू पंचाल, अनिल डामोर, एएसआई लक्ष्मण सिंह, विजयपाल, हैडकांस्टेबल मगनलाल, रमेशचंद्र, नारायणलाल, शंकरलाल, कांस्टेबल हरिश, हरिप्रसाद, शंकरलाल, राजकुमार, पोपटलाल और गजराज सिंह शामिल थे।

Updated on:
28 Aug 2026 06:02 am
Published on:
28 Aug 2026 06:02 am