28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों काे सदस्य बना संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Rajasthan

सागवाड़ा. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा परिसर में बुधवार शाम को आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद थे। विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री पुष्कर सिंह नागौर थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार ने की। प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने कहा कि आगामी जनवरी, 2027 में भारतीय किसान संघ का राष्ट्रव्यापी विस्तारक अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी 10 तहसीलों के प्रत्येक गांव में किसान संघ की ग्राम समिति का गठन करना है। प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक किसानों को सदस्य बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि किसान संघ केवल संगठन नहीं बल्कि किसानों की आवाज है। जिले में खाद-बीज की समस्याए फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और जंगली जानवरों से फसल नुकसान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर समाधान के लिए जिला प्रशासन तक बात पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती के लिए धनेश्वर पाटीदार को चिखली तहसील मंत्री, हर्षवर्धन द्विवेदी ठाकरड़ा को सागवाड़ा तहसील उपाध्यक्ष, वासुदेव भीलूड़ा को सागवाड़ा तहसील मंत्री एवं गुलाब सिंह डामोर को सीमलवाड़ा तहसील सहमंत्री मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान संभाग संरक्षक देवेंग भाई जेठाना, जिला संरक्षक गौरीशंकर सिलोही, पृथ्वी सिंह सीमलवाड़ा, जिला मंत्री त्रिलोकेश्वर सिंह कुआं, सहमंत्री कोदर भाई सिलोही, लालशंकर बीजावाड़ा, चिखली अध्यक्ष दिलीप सिंह नोलियावाड़ा, गलियाकोट तहसील अध्यक्ष लल्लू राम बिजोला, मंत्री रमनलाल, विनायक जोगपुर, सीमलवाड़ा अध्यक्ष धनेश्वर पाड़लिया, अमृत लाल खाडिय़ा, सागवाड़ा अध्यक्ष रतनजी नवागांव, ओबरी अध्यक्ष डायालाल घाटा का गांव, नाथू भाई डेचा मौजूद रहे।