28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो राखी राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़’

Rajasthan

सागवाड़ा. रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मुख्य बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक राखी की दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पारंपरिक और आधुनिक वैरायटी की राखियों का शानदार कलेक्शन पेश किया है।
बाजार में इस बार पारंपरिक राखियों की मांग देखी जा रही है। रेशमी धागे, चंदन, कलावा, रुद्राक्ष और जरी-गोटे वाली राखियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार ऐसी राखियां 20 रुपये से 150 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं युवा वर्ग में ब्रेसलेट, ब्रदर टैग और स्टोन वर्क वाली फैंसी राखियों की डिमांड है। महिलाओं के बीच कुंदनए ब्रास और इको-फ्रेंडली बीज (सीड) वाली राखियां ट्रेंड में हैं। बीज राखी की खासियत है कि उपयोग के बाद इसे मिट्टी में लगाने पर पौधा उग आता है। राखी के साथ-साथ मिठाई, सूखे मेवे, चॉकलेट गिफ्ट पैक और कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कई लोग पोस्ट और स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेज रहे हैं।