
सागवाड़ा. वागड़ सेवा जन जागृति संस्थान, मुंबई की त्रैमासिक बैठक मीरा रोड स्थित जीसीसी क्लब में हुई।
अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार ने की। बैठक में संस्थान की आगामी कार्ययोजना, सामाजिक गतिविधियों तथा संस्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंधेरी स्थित पुराने वागड़ भवन की वर्तमान स्थिति तथा लेखा-जोखा से संबंधित विषय के साथ अन्य विषयों पर मंथन किया। संस्थान के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य में समाजहित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मीरा-भायंदर की नगरसेविका आकांक्षा शंकर विरकर ने वागड़ समाज के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निजी सचिव नितिन पाटील एवं विधायक प्रताप सरनाईक के करीबी सहयोगी विजय मोरे का संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य उपचार के संबंध में वागड़ संस्थान को सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का सौजन्य संस्थान के संयोजक घनश्याम चौबीसा पाड़वा ने किया। इस दौरान नवीन चौबीसा डूंगरपुर, सचिव गजानंद मेहता माल, भूपेंद्र पुरोहित दिवड़ा छोटा, सतीश पंचोली बनकोड़ा, राजकुमार देसाई सागवाड़ा, जितेंद्र दवे ओबरी, प्रकाश पाटीदार समालिया, गोपाल पाटीदार वनियाप मौजूद रहे। संचालन प्रियेश गामोट वमासा ने किया।
Updated on:
28 Aug 2026 06:02 am
Published on:
28 Aug 2026 06:02 am
