बांसवाड़ा

Rajasthan News : गणेशोत्सव में लड्डू के दीवाने हुए भक्त, डिमांड 10 गुना बढ़ी, दाम हुए महंगे

Ganeshotsav in Banswara : गणेशोत्सव में भक्त लड्डू के दीवाने हो गए। जिस वजह से प्रसाद की डिमांड 10 गुना बढ़ा गई है। लड्डुओं और फूल मालों की कीमतों में भारी उछाल आया है। जानें लड्डुओं का रेट?
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2024, 3:47 PM IST
Rajasthan Banswara Devotees went crazy for laddus during Ganeshotsav Demand Increased 10 Times Prices Hike
बांसवाड़ा में गणेशोत्सव (फाइल फोटो)

Ganeshotsav in Banswara : बांसवाड़ा में गणेशोत्सव में लड्डुओं का स्वाद भक्तों का खूब भा रहा है। इसके चलते प्रसाद के लड्डुओं और पेड़ों की डिमांड 10 गुना तक बढ़ गई है। इसके चलते भाव भी चढ़ गए हैं। बढ़ी मांग के चलते मिठाई की दुकानों पर प्रसाद के विकल्प भी खूब बढ़े नजर आ रहे हैं। इस समय प्रसाद के लिए दुकानों पर 30 प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध हैं। इनमें 6 प्रकार के तो लड्डू ही हैं और मोदक अलग। ऐसा ही कुछ हाल फूलों और माला का भी है।

देसी घी के लड्डू की मांग ज्यादा

मिठाई व्यापारी शुभम जैन बताते हैं कि सामान्यतौर पर बेसन और बूंदी के लड्डू ही लोग मांगते हैं। लेकिन अभी 30 प्रकार की मिठाई रखते हैं। मावा के भाव में तेजी के कारण मावा मिठाई भी महंगी हुई है।

Ganeshotsav

लड्डू के भाव बढ़ गए

भक्त राकेश बताते हैं कि उत्सव को लेकर भाव अचानक बढ़ गए हैं। पहले जो लड्डू 350 रुपए तक मिल जाते थे अब वो लड्डू 450-480 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। अन्य मिठाइयों के भाव भी बढ़े हैं।

बारिश-गणपति को लेकर चढ़े भाव

फूल-माला विक्रेता सुनीत माली ने बताया कि चतुर्दशी को लेकर 150 किलो गेंदे का ऑर्डर दे रखा है। त्योहार के कारण काम का समय भी बढ़ गया है। पहले वे सुबह 9 बजे दुकान शुरू करते थे और शाम आठ बजे तक बंद कर देते थे। लेकिन अब उन्हें सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक दुकान पर रहना पड़ता है। बारिश और गणपति को लेकर भाव चढ़े हैं। हालांकि माल पर्याप्त मिल रहा है।

Ganeshotsav

फूलों के यों चढ़े भाव

भाव गुलाब - गेंदा
पहले - 80-100 50-60।

अब - 200-300 100-125 ।

(भाव रुपए/किलो)

ये लड्डू उपलब्ध

1- उड़द दाल के लड्डू।
2- मूंग दाल के लड्डू।
3- बेसन के लड्डू।
4- सूजी के लड्डू।
5- आटा लड्डू।
6- बूंदी के लड्डू।
7- मावा मोदक।

यों मालाएं हुई महंगी

गुलाब माला पहले : 20 रुपए की छोटी और बड़ी माला 50 रुपए की।
गुलाब माला अब : 50 रुपए की छोटी और बड़ी माला 100 रुपए की।
गेंदा माला पहले : 10 रुपए नॉर्मल, मध्यम 30 रुपए और बड़ी 50 रुपए प्रति माला।
गेंदा माला अब : 20 रुपए नॉर्मल, मध्यम 50 रुपए और बड़ी 100 रुपए प्रति माला।

Updated on:
15 Sep 2024, 3:47 PM IST
Published on: