बांसवाड़ा

राजस्थान में यहां सड़क बनेगी फोरलेन, फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, एमपी, दिल्ली और मुंबई का सफर होगा आसान

बांसवाड़ा से रतलाम को जाने वाला सफर आने वाले दिनों में आरामदायक होगा। इस रोड के चार लेन निर्माण की डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल 60 लाख से इस रोड के सर्वे का कार्य चल रहा है।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा से रतलाम को जाने वाला सफर आने वाले दिनों में आरामदायक होगा। इस रोड के चार लेन निर्माण की डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल 60 लाख से इस रोड के सर्वे का कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में राजस्थान की सीमा में यह रोड फोर लेन नजर आए।

उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा से रतलाम को जाने वाला नेशनल हाईवे 927 ए का दानपुर तक का हिस्सा राजस्थान की सीमा में आता है। रतलाम रोड पर दानपुर तक के 40 किमी. हिस्से को चार लेन में परिवर्तित करने के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की सीमा में आने वाले रतलाम तक के हिस्से को लेकर भी केंद्रीय स्तर तक चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान का यह हाईवे 818.46 करोड़ की लागत से होगा फोरलेन, 18 को टेंडर; 9 नई पुलिया और 2 अंडरपास बनेंगे

एक्प्रेस-वे का सफर होगा आसान

बांसवाड़ा से रतलाम को जाने वाला नेशनल हाईवे 927 ए न सिर्फ मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला अहम मार्ग है, बल्कि दिल्ली-मुंबई एक्प्रेस-वे एनई-4 को भी यह मार्ग जोड़ता है। इस मार्ग के चार लेन में परिवर्तित होने से न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि दिल्ली और मुंबई का सफर भी आसान हो जाएगा। ऐसे में इस सड़क पर रफ्तार भरने से यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा।

ट्रांसपोर्टेशन भी होगा सुगम

वर्तमान में बांसवाड़ा तक भारी ट्रांसपोर्टेशन के लिए कोई भी चार लेन राजमार्ग या नेशनल हाईवे नहीं है। ऐसे में नेशनल हाईवे 927 ए के चार लेन बनने से उद्योगों के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी सुगम होगी। वहीं दानपुर रोड पर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए भी यह रोड अहम होगा। हाल ही पांवर प्लांट का कार्य देख रहे एक उच्चाधिकारी ने भी राजस्थान सहित एमपी तक इस सड़क को चार लेन बनाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की थी। उन्होंने भी इस कार्य को जल्द शुरू करने के सकारात्मक संदेश दिए थे।

इनका कहना है…
बांसवाड़ा से दानपुर तक का 40 किमी. फोर लेन रोड बनाने के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। फिलहाल डीपीआर सर्वे के लिए 60 लाख का बजट मिला है। इसके तहत यहां आने वाले कस्बे, हस्तांतरित की जाने वाली भूमि आदि को लेकर तैयारी की जा रही है। यह कार्य राजस्थान की सीमा तक होना है।

मुकेश कुमार रणवा, एक्सईएन, एनएच बांसवाड़ा

Published on:
15 Feb 2026 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर