बांसवाड़ा

#Changemaker : ‘राजनीति में स्वच्छता एक दिन में तो नहीं, लेकिन आएगी जरूर’

जानामेड़ी गांव में समूह चर्चा
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 11:55 AM IST
banswara

बांसवाड़ा. राजनीति एक कीचड़ का दलदल है, इसमें पत्थर मारोगे तो कीचड़ छीटें खुद पर भी उड़ेंगे। बरसों से राजनीति में पसरी गंदगी को एक दिन में तो मिटाया नहीं जा सकता, लेकिन जिस तरह से राजस्थान पत्रिका ने ‘करें राजनीति स्वच्छ’ महाअभियान शुरू किया है, इससे उम्मीद जगी है कि एक न एक दिन राजनीति में भी अच्छे लोग आएंगे और देश की दिशा और दशा बदलेंगे और हम सभी पत्रिका इस महाअभियान के सारथी व साक्षी बनेंगे ।

यह विचार रविवार को जानामेड़ी गांव में राजस्थान पत्रिका एवं स्पर्श संस्थान की ओर से आयोजित समूह चर्चा के दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं अतिथियों ने व्यक्त किए। इस मौके पर महिलाओं ने अच्छे लोगों को राजनीति में लाने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। संस्थान की स्वाति जैन ने महिलाओं से आह्वान किया कि सरकार ने पंचायतीराज में 50 फीसदी आरक्षण दिया है, इसलिए हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है कि अच्छे लोग पंचायत तक चुन कर आएं। वहीं वित्तीय साक्षरता परामर्श अधिकारी एसडी गोयल ने कहा कि हो सकता है कि अभियान से एक दिन में सफलता नहीं मिले, लेकिन यह जरूर है कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे एवं समाज को यह सोचना ही पड़ेगा कि अच्छे लोगों को राजनीति में लाया जाए।

जुगनू द्विवेदी ने कहा कि लोगों की यह धारणा है कि राजनीति में अच्छे लोग नहीं आते हैं जिससे समाज और देश को बहुत नुकसान हो रहा है। समाज को यह संकल्प लेना होगा कि अच्छे लोगों को प्रोत्साहित करें। संदीप त्रिपाठी ने कहा कि हम जिस तरह से घर के आस-पास हम गंदगी नहीं रहने देते तो फिर राजनीति में वह गंदगी कैसे स्वीकार कैसे कर सकते हैं। समूह चर्चा के बाद सभी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राजनीति में शुद्धिकरण की मुहिम को और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?