बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर तीसरी आंख से नजर, हर केंद्र पर जैमर, बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी

परीक्षा के दौरान बांसवाड़ा-परतापुर क्षेत्र में इंटरनेट रहेगा बंद, सुबह 10 से 12 और 3 से 5 बजे तक दो चरण में इम्तिहान
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 1:09 PM IST
banswara
बांसवाड़ा : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर तीसरी आंख से नजर, हर केंद्र पर जैमर, बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी

परीक्षा के दौरान बांसवाड़ा-परतापुर क्षेत्र में इंटरनेट रहेगा बंद, सुबह 10 से 12 और 3 से 5 बजे तक दो चरण में इम्तिहान
बांसवाड़ा. प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शनिवार से प्रारंभ होगी। पूर्व में नकल के प्रकरण सामने आने के बाद परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रहेगी। परीक्षा के दौरान केन्द्र के आसपास के करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में नेट बंद करने के साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति के प्रावधान भी किया है। तकनीकी विशेषज्ञों का दल भी परीक्षा गतिविधियों पर नजर रखेगा। उल्लेखनीय है कि जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। शनिवार सुबह 10 से 12 तथा 3 से 5 बजे तक दो चरणों में इम्तिहान होगा। इसके बाद रविवार को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

संदिग्ध तो भरेगा प्रफोर्मा
परीक्षा के दौरान संदिग्ध स्थिति सामने आने पर संबंधित अभ्यर्थी का प्रफोर्मा भरवाया जाएगा। इसमें उसका नाम, पता, उत्तरपुस्तिका क्रमांक सहित अन्य विवरण होगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

पहचान पत्र अनिवार्य
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ स्वयं का नवीनतम रंगीन फोटो व आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। मोबाइल, केल्कुलेटर, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण, घड़ी, चैन , अगंठूी, कान के टॉप्स, लाकिट, जेवरात पर्स, हैण्डबैग, डायरी आदि प्रतिबंतिध रहेगा। फूट वीयर परीक्षा कक्ष के बाहर खोलने होंगे।

वायरलैस से संपर्क
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन व सूचना के लिए भी वायरलैस से संपर्क किया जा सकेगा। इसके लिए केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। वीक्षकों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है और चार-चार कक्ष पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इन सुपरवाइजरों पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का दायित्व होगा। इसमें परीक्षार्थी (परीक्षा देते हुए) का फोटो, थम्ब इम्पे्रशन व उत्तर पुस्तिका का बारकोड स्केन कर अपलोड करना होगा।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?