बांसवाड़ा

Rajasthan Politics : राजकुमार रोत ने बताया अपने सांसद बनने का राज, क्या है जानिए

Rajkumar Rot Big Statement : भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत का बड़ा बयान। राजकुमार रोत ने कहा उनका सांसद बनना एक तरह की "राजनीतिक दुर्घटना" थी। राजकुमार रोत ने ऐसा क्यों कहा पढ़ें यह खबर।
less than 1 minute read
Rajkumar Rot revealed secret behind becoming a Member of Parliament What is it Find out
बांसवाड़ा के एक कार्यक्रम में सांसद राजकुमार रोत। फोटो पत्रिका

Rajkumar Rot Big Statement : भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने एक बड़ा बयान दिया। रोत ने अपने सांसद बनने की कहानी का राज बताया। उन्होंने कहा कि उनका सांसद बनना एक "राजनीतिक दुर्घटना" का परिणाम है।

बांसवाड़ा जिले के ब्लॉक अरथूना में आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने बताया कि वह पूर्व में दो बार चौरासी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विधायक चुने गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का मन भाजपा और कांग्रेस से ऊब गया था। जनता का इन पार्टियों के नेताओं और संगठन पर भरोसा नहीं रहा। तब जनता ने भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारियों से मुझे सांसद का चुनाव लड़ने के लिए कहा।

जनता की मांग और भरोसे पर लड़े थे सांसद का चुनाव

राजकुमार रोत ने बताया कि जनता की मांग और भरोसे को देखते हुए वह सांसद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए। रोत ने कहा कि उनका सांसद बनना एक तरह की "राजनीतिक दुर्घटना" थी।

कम होता गया जनता का विश्वास

राजकुमार रोत ने बताया इसके पीछे बड़ी वजह थी कि कांग्रेस के नेता भाजपा में जा रहे थे और वहीं भाजपा के नेता कांग्रेस में आ रहे थे। यह खेल देखकर जनता का विश्वास इन दो बड़ी पार्टियों से हट गया। इसका असर यह हुआ कि उन्हें सांसद का चुनाव लड़ना पड़ा और जिसमें जीत हासिल हुई।

Updated on:
07 Nov 2025 11:17 am
Published on:
07 Nov 2025 11:16 am